32.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

मुजफ्फरनगरः लड़कियों के जींस पहनने को लेकर क्षत्रिय पंचायत ने जारी किया फरमान

मुजफ्फरनगर, 10 मार्च (बु.)। मुजफ्फरनगर में एक बार फिर पंचायत में जींस को लेकर फरमान जारी कर दिया गया। भा‍रतीय किसान संगठन ने न सिर्फ लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी ही लगाई। बल्कि कहा कि अगर कोई जींस पहनकर घुमता हुआ दिखा तो उसे पंचायत की ओर से समाजिक दंड भी दिया जाएगा। इसके साथ लड़कों को भी हाफ पैंट पहनकर निकलने पर हिदायत दी गई है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव पीपलशाह में भार‍तीय किसान संगठन की एक मीटिंग बुलाई गई थी। इसमे क्षत्रिय समाज के लोग जुटे हुए थे। जो पंचायत चुनाव की जारी लिस्‍ट और आपत्तियों को लेकर चर्चा करने के लिए इकठ्ठा हुए थे। इस दौरान क्षत्रिय समाज ने आरक्षण को लेकर चर्चा करते हुए तमाम बातों को लेकर चर्चा की। इसमें वक्‍ताओं ने संस्‍कृति के परिधानों को अपनाने पर अपने विचार रखे। वक्‍ताओं ने कहा कि संस्‍कृति के अनुसार ही लड़के और लड़कियों को वस्‍त्र धारन करना चाहिए।भारतीय किसान संगठन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पूरण सिंह ने वक्‍ताओं की बात सुनने के बाद फरमान जारी कर दिया। कहा कि कोई भी लड़का यदि हाफ पैंट व लड़कियां अगर जींस पहनकर बाहर निकलती हैं तो उन्‍हें समाजिक दंड देते हुए समाज से बहिष्‍कार किया जाएगा। कहा कि हमारा पहनावा ही हमारी संस्‍कृति की परिचायक है, इसी से हमारी पहचान बनती है। भारतीय संस्‍कृति के अनुरूप ही वस्‍त्र धारण करना चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles