25.6 C
Muzaffarnagar
Friday, March 13, 2026

मुजफ्फरनगरः जानसठ में जलापूर्ति का बेड़ा गर्क, धूल चाट रहा नए बोरिंग का प्रस्ताव

जानसठ, 22 मार्च (बु.)। चेयरमैन, भाजपा विधायक और भाजपा की सरकार में जानसठ में जलापूर्ति का पूरी तरह से बेड़ा गर्क हो गया है। 3 बोरिंग पहले ही खराब हो गए थे चौथा और आखिरी बोरिंग शुक्रवार को पानी में ही समा गया। गर्मी में लोग पानी को तरस गए है। चेयरमैन यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि वह तो 22 जनवरी को नए बोरिंग का प्रस्ताव भेज चुके हैं। डीएम और मंत्री से गुहार लगाने के बाद नई बोरिंग का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। जानसठ समेत पूरे राज्य में 4 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है कहा जा रहा है कि 4 साल में जितना विकास हुआ कभी नहीं हुआ। निसंदेह जानसठ के लोगों ने ऐसा भी पहले समय ही देखा है की उन्हें पाने के लिए तरसना पड़ रहा है। कस्बे में नगर पंचायत में जलापूर्ति के लिए चार बोरिंग थे तीन बोरिंग एक-एक करके खराब होते चले गए। बजट संकट के चलते नगर पंचायत बोर्ड उन्हें ठीक नहीं करा सका चौथा बड़ा बोरिंग शुक्रवार को टूटकर पानी में समा गया इस कारण पानी की स्पीड बूंद-बूंद में तब्दील हो गई है। गर्मी बढ़ने के कारण पानी ना आने से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है नगर पंचायत भी यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि वह तो पहले से ही जलापूर्ति की बिगड़ती स्थिति को लेकर गंभीर है। भाजपा कोटे के चेयरमैन बने प्रवेंद्र भडाना ने बताया कि बोरिंग खराब होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है नगर पंचायत ने 22 मार्च को ही नए बोरिंग का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया था लेकिन उस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका। शुक्रवार को बड़े बोरिंग के टूट कर पानी में गिर जाने से और अधिक दिक्कत बढ़ गई। वह तो व्यक्तिगत रूप से कई स्तरों पर बोरिंग के प्रस्ताव की चर्चा कर चुके हैं ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles