20.8 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

औरंगाबाद 08 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के बीड जिले में बीड-पार्ली राजमार्ग पर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर होने से पांच लोगाें की मौत हो गयी एवं आठ अन्य घायल हो गए। ट्रक ऑटो-रिक्शा से टकराने के बाद एक दो-पहिया वाहन और एक चार-पहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे तालाब में गिर गया। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे घटी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं जो ऑटो-रिक्शा में सवार होकर वादवानी तहसील से बीड जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ घायलों में से पांच ऑटोरिक्शा में सवार थे, दो अन्य चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे थे और एक अन्य व्यक्ति दोपहिया वाहन पर सवार था। उन्होंने कहा कि घायलों काे बीड सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles