20.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

बीजेपी में बॉलीवुड स्टार मिथुन की एन्ट्री, चुनाव नही लड़ने का किया ऐलान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली रैली कर रहे हैं. इसके लिए कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर बड़े आयोजन की तैयारी की गई है. पीएम दोपहर डेढ़ बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 2 बजे उनका ब्रिगेड ग्राउंड में मंच संभालना है. इससे पहले, ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी का दामन थाम लिया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले ब्रिगेड मैदान में बॉलीवूड के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हो गए. बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष ने मिथुन चक्रवर्ती को माला पहनाकर मंच पर उनका स्वागत किया है. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और दूसरे नेता मंच पर मौजूद रहे. मंच पर आने से पहले मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी के अन्य नेताओं ने भी पुरे जोर शोर से स्वागत किया.

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles