32.2 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

बिजनौरः अमृतसर से लखीमपुर जा रही बस की बिजनौर-मेरठ हाईवे पर ट्रक से जोरदार टक्‍कर

बिजनौर, 20 मार्च (बु.)। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर- मेरठ हाईवे पर खेड़की चौराहे के पास शुक्रवार देर रात भूसे से भरे ट्रक और सवारी से भरी बस में भिड़ंत हो गई। टक्‍कर लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग की चींख पुकार की आवाज निकलने लगी। हालाकि गनीमत रही किसी को भारी चोंट नहीं आई। स्‍थानीय लोगों ने सवारियों को बस से निकालने में मदद की। मौके पर पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राजेश सोंलंकी मौके पर पहुंच गए। बस में सवार घायलों का जिला अस्पताल में पहुंचाया। बस अमृतसर से लखीमपुर खीरी जा रही थीं। बस में 45 यात्री थे। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंतव्य पर चले गए। पुलिस ने बताया कि बस की गति धीमी होने के कारण और ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। बस आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है। उधर, नजीबाबाद रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास शनिवार सुबह पिकअप गाड़ी और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक भारत बिष्ट पुत्र लखदेव सिंह निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। कार में सवार अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें आई। पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles