18.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली के टकराने से लगी, तीन युवकों की मौत

कोंडागांव, 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैतपुरी के पास मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी, जिससे लगी आग से तीन युवकों की जल जाने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम आलोर के रहने वाले मनीष कोर्राम, श्रवण मरकाम और एक अन्य युवक कल शादी समारोह में शामिल होने कोंडागांव बस्ती आये हुये थे। वापसी के दौरान देर रात ग्राम जैतपुरी के पास मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी, जिससे हुए विस्फोट से मोटर साइकिल में आग लग गयी। इस दौरान बाइक सावर तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये और उन्हें सम्हलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में दो की पहचान मनीष कोर्राम एवं श्रवण मरकाम के रुप में हुयी है, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles