बस्ती 08 मार्च (वार्ता), उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से ताश के 52 पत्ते सहित नगदी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां कहा कि जिले के पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने आशीष चौधरी, नबी अली, प्रिंस सोनकर, हसन, सलमान, मेराज, समशेर, राकेश यादव उर्फ अर्पित यादव, शक्ति को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है


