36.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बलियाः अज्ञात कारणों के चलते झोपडियों में लगी आग, एक महिला की मौत

बलिया 26 मार्च ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया इलाके में आग से एक दर्जन मड़हे जलकर राख हो गए और एक महिला जिंदा जल मरी। पुलिस ने आज यहां कहा कि कल रात बकुल्हा गांव के विंद बस्ती में कृष्णा विंद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने राजेंद्र विंद, रामजतन विंद, बचन विंद, रघु विंद व सगुल विंद की झोपडिय़ों को अपनी लपेटे में ले लिया। इसी बीच झोपड़ी से सामान निकाल रही सीता देवी (60) आग में घिर गईंं। बस्ती के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक एक दर्जन झोपड़ियां व उसमे रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था और सीता देवी की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । एसडीएम बैरिया ने आज कहा कि आग से बेघर हुए लोगों को मदद भेजी गई है। साथ ही लेखपाल को क्षति का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles