बलिया 19 मार्च ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में बोलेरो कार से कुचलकर आज एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पानी टंकी कस्बा निवासी पांच साल का सन्नी सड़क पार कर रहा था तभी फेफना की ओर जा रहे बोलेरो ने उसे कुचल दिया। सन्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


