36.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बरेलीः ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों पर होगी कार्रवाई

बरेली, 26 मार्च (बु.)। इज्जतनगर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर धूमपान और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान 25 मार्च से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत रेल गाड़ियों एवं स्टेशन परिसरों में ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, सिगड़ी, पैट्रोल, मिट्टी का तेल आदि की निगरानी एवं जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। रेल सुरक्षा बल द्वारा एसएलआर, वीपीयू, लीज्ड पार्सल के सामानों के आवागमन पर निगरानी रखी जा रही है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पोस्टर, हैंड बिल इत्यादि प्रचार सामग्री का वितरण रेल उपयोगकर्ताओं के बीच किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठियों एवं नुक्कड़ नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। इस अभियान से जहां एक ओर यात्रियों को जागरूक किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर रेल सम्पति की क्षति के साथ-साथ रेल यात्रियों के जान माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles