19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

पेट्रोल-डीजल चार दिन बाद फिर हुआ सस्ता

नयी दिल्ली 30 मार्च(वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख जारी रहने के बीच घरेलू स्तर पर चार दिनों के टिकाव के बाद आज पेट्रोल 22पैसे और डीजल 23पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम होकर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे कम होकर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज तेजी देखी गई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली 90.56 80.87

मुंबई 96.98 87.96

चेन्नै 92.58 85.88

कोलकाता 90.77 83.75

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles