22.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

पीएम मोदी ने कोलकाता अग्निकांड पर किया दुख व्यक्त

नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता अग्निकांड में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने मंगलवार को एक टि्वट संदेश में कहा , “ कोलकाता में आग लगने के हादसे में लोगों की जान जाने से निराशा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीडित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। ”
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की है। यह सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे के कार्यालय की 13 वीं मंजिल पर आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। यह घटना सोमवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर घटी। मृतकों में चार अग्निशामक, दो रेलवे कर्मी और पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles