नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को कोरोना का टीका लगवाया। श्री नकवी रामपुर में के. डी. डालमिया आई अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया और अपनी जेब से 250 रुपये का भुगतान किया। गौरतलब है कि भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मंत्रियों और नेताओं को सुझाव दिया था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कोरोना वायरस का टीका लगवाएं। इसके साथ ही यह भी सुझाव दिया था कि अच्छा हो कि वह टीके का भुगतान स्वयं करें। यह सुझाव स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निजी अस्पतालों को 250 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से शुल्क लेकर टीकाकरण की अनुमति देने के बाद दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की जो टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।


