नयी दिल्ली 02 मार्च (वार्ता) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोकसभा सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह एक प्रतिष्ठित नेता थे जो समाज के दुर्बल और वंचित तबके के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे। श्री नायडू ने कहा, “लोकसभा सदस्य श्री नन्दकुमार सिंह चौहान जी के असामयिक निधन का समाचार सुन कर स्तब्ध हूं। चौहान जी मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेता थे जो सदैव किसानों और दुर्बल वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहे। शोकाकुल परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!”


