27.9 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी

नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 19 हजार के करीब सक्रिय मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 18918 से बढ़े हैं जबकि इसमें गुरुवार को 17958, बुधवार को 10974, मंगलवार को 4170, सोमवार को 8718, रविवार को 8,522 और शनिवार को 4,785 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 154 दर्ज की गई है। गुरुवार को यह संख्या 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131, सोमवार को 118, रविवार को 158, शनिवार को 140, शुक्रवार को 117 दर्ज की गई थी।
इस बीच देश में अब तक तीन करोड़ 93 लाख 39 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 39,726 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 15 लाख 14 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 20,654 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,83,679 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 18,918 से बढ़ने से 2,71,282 हो गये हैं। इसी अवधि में 154 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,370 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर 96.25 और सक्रिय मामलों की दर 2.35 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.38 फीसदी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13601 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,67,637 हो गयी है। राज्य में 12174 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,75,565 लाख पहुंच गयी है जबकि 58 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,138 हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles