दिल्ली, 28 मार्च (बु.)। होली पर्व पर सोमवार को राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। इस तरह 1 मार्च से लेकर होली पर ड्राइडे को मिला लें तो पूरे महीने पांच दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। दिल्ली के आबकारी आयुक्त इस संबंध में पहले ही आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर चुके हैं कि होटलों में शराब परोसने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि आदेश सिर्फ शराब की दुकानों पर लागू होगा।यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देशभर में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी किसी खास त्योहार या किसी शख्सियत की जयंती पर शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करती हैं। इस प्रतिबंध के चलते उक्त दिन मादक पेय पदार्थ उस खास पर्व या त्योहार के दिन बेचने पर रोक होती है। इसका मतलब शहर में शराब की दुकानें उक्त दिन बंद रहती हैं। सामान्य भाषा में इसे ड्राइ डे कहा जाता है, जिस दिन शहर भर में शराब की दुकानें बंद रहती हैं।


