32.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

दिल्लीः भगवद गीता के किंडल वर्जन को पीएम मोदी ने किया लॉन्च

दिल्ली, 11 मार्च (बु.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी चिद्भवानंदजी की भगवद गीता का किंडल संस्करण लॉन्च किया। वे अभी इस कार्यक्रम को संबोधित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में ई-बुक्स बहुत प्रसिद्ध होते जा रहे है। इस कारण किंडल संस्करण गीता के विचार से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेगा।पीएम ने कहा कि मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों से भगवद् गीता पर एक नजर डालने का आग्रह करूंगा। उपदेश बेहद व्यावहारिक और भरोसेमंद हैं। आज के इस जीवन में, गीता शांति प्रदान करेगी। मोदी बोले गीता की सुंदरता उसकी गहराई, विविधता और नम्यता में है। आचार्य विनोबा भावे ने गीता को एक ऐसी माता के रूप में वर्णित किया जो उसे ठोकर लगने पर अपनी गोद में ले लेती है। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, महाकवि सुब्रमण्यम भारती जैसे महान लोग गीता से प्रेरित है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles