28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

दिल्लीः बढ़ती महगांई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

दिल्ली, 03 मार्च (बु.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और दिल्ली महिला कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा तथा महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं और ‘मोदी सरकार का यह खेल-महंगी गैस, महंगा तेल’, ‘भाजपा की सरकार जब से आई, महंगाई लाई’, ‘महंगाई का खेल, सिलेंडर उछला-महंगी रेल’, जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर गैस सिलेंडर ले रखा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के राज में तेल कंपनियां बेलगाम हो गई हैं। दुनिया के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब आधे महीने से भी अधिक से प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल के दरों में लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले सवा महीने में गैस सिलेंडर पर 125 रुपए की वृद्धि के साथ सिलेंडर 819 रुपए का हो गया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली वासियों को राहत देने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जयकिशन, शिवानी चोपड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, रवि जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles