32.2 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

दिल्लीः निर्भया कांड में भोर से पहले न्याय के मंदिर में बजी थी मौत की घंटी

दिल्ली, 20 मार्च (बु.)। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले निर्भया कांड के दोषियों को फांसी के तख्त पर पहुंचाने के लिए 20 मार्च 2020 की भोर से पहले न्याय के मंदिर में मौत की घंटी बजी। ऐसा करने में भले ही सात साल लग गए, लेकिन निर्भया और उसके परिवार को इंसाफ मिला। 19 मार्च को दोषियों के वकील एपी सिंह सुबह से लेकर रात तक कभी पटियाला हाउस, कभी हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तो कभी जजों के घर के चक्कर लगाते रहे, ताकि डेथ वारंट पर रोक लगवा सकें। कानून का हर पैंतरा आजमाया, लेकिन दोषियों को फांसी के फंदे पर झूलने से नहीं बचा सके। यह अपने आप में ऐसा मामला था जिसमें चार बार डेथ वारंट जारी हुआ। आखिरी डेथ वारंट के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई के लिए 20 मार्च की तड़के तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई और एक के बाद एक दलील को नकराते हुए साढ़े तीन बजे डेथ वारंट पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद साढ़े पांच बजे चारों दोषियों को फांसी दे दी गई।7 जनवरी, 2020 को दोषी अक्षय सिंह, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा के खिलाफ पहला डेथ वारंट जारी हुआ और फांसी की तारीख 22 जनवरी मुकर्रर की गई। इस पर रोक लगने के बाद 17 जनवरी को दूसरा डेथ वारंट जारी हुआ और फांसी 11 फरवरी के लिए तय हुई। लेकिन इस डेथ वारंट पर भी रोक लग गई और इसके बाद तीसरा डेथ वारंट तीन मार्च के लिए जारी हुआ। यह डेथ वारंट भी आखिरी साबित नहीं हुआ। चौथा और आखिरी डेथ वारंट 20 मार्च को फांसी के लिए जारी हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles