25.6 C
Muzaffarnagar
Friday, March 13, 2026

दिल्लीः एक तरफ हो रही होली की तैयारी तो दूसरी तरफ देश में दोबारा पैर पसार रही कोरोना महामारी

दिल्ली, 22 मार्च (बु.)। रंगों और खुशियों का पर्व होली नजदीक है। इसका उल्लास राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों में घुलने लगा है। पिचकारी और रंग-अबीर के साथ ही परिधान और घर की सजावट के लिए सामान, क्राकरी व पर्दे समेत अन्य सामानों की खरीदारी होने लगी है। चीन से तनातनी बरकरार है तो बाजारों में चीन के उत्पादन के प्रति खरीदारों में नाराजगी देखी जा रही है। इस बार स्वदेशी पिचकारियों की ओर ग्राहकों का झुकाव ज्यादा है।चांदनी चौक, करोलबाग, सदर बाजार, खान मार्केट व कनाट प्लेस जैसे बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है। यह दुकानदारों का उत्साह बढ़ाने वाली है। होली की बिक्री को लेकर बाजार की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं।  तो वहीं दूसरी ओर देश सहित राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दुकानदार तो एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन बाजार में आने वाले खरीदार लापरवाही बरत रहे हैं। वे न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। इसको लेकर बाजार सतर्क हैं।कई कारोबारी संगठनों ने होली मिलन का कार्यक्रम रद कर दिया है और जिन बाजारों में हो रहा है वहां उसका आकार छोटा किया जा रहा है। बचाव के दिशानिर्देशों को लेकर फिर से कारोबारी संगठनों की ओर से दुकानदारों व खरीदारों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए दुकानदारों को सकरुलर जारी किया जा रहा है। इसी तरह जिला प्रशासन की ओर से मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है तो कोरोना के टीकाकरण को लेकर भी कैंप लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles