33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी विश्व कविता दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्व कविता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस अवसर पर काव्य साहित्य पढ़ा और सुना जाना चाहिए। श्री नायडू ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि मानवीय भावनाओं को व्यक्त करने का काव्य एक उत्कृष्ट माध्यम है। काव्य सार्वभौमिक है और यह मानव चेतना को उच्चतम ऊंचाइयों तक ले जाता है। उन्होंने अपनी ट्वीट में अंग्रेजी भाषा के कवि विलियम वर्डस्वर्थ की उक्ति ‘काव्य उतना ही अमर है जितना कि मानव हृदय’ का उल्लेख भी किया। श्री नायडू ने कहा, “कविता मानव संवेदना की पवित्रतम अभिव्यक्ति है। विश्व कविता दिवस पर काव्य के रचनाकारों और सुधी रसिक श्रोताओं को शुभकामनाएं। इस अवसर को उत्कृष्ट काव्य पढ़ और सुन कर मनाएं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles