19.2 C
Muzaffarnagar
Friday, March 13, 2026

दिल्लीः अस्पतालों में बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

दिल्ली, 20 मार्च (बु.)। राजधानी में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इससे पिछले कुछ दिनों से नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि 80 दिन बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामले 700 के पार पहुंच गए। वहीं, संक्रमण दर भी एक फीसद के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को 716 नए मामले आए। इससे पहले 29 दिसंबर को 703 मामले आए थे। 24 घंटे में 471 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। कोरोना के मामले बढ़ने के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। 26 फरवरी को अस्पतालों में कोरोना के 400 मरीज भर्ती थे, जबकि मौजूदा समय में 820 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 155 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। पांच मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इसके अलावा 1624 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 83.89 फीसद बेड खालीकोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में अभी कुल 5711 बेड आरक्षित हैं। इसमें से 4791 बेड खाली है। इस तरह 83.89 फीसद बेड अभी खाली है।वहींं, मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा टीकाकरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों में ढिलाई देने की मांग करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका किस आयु वर्ग को लगना है और कब लगना है, इसे तय करने का काम विशेषज्ञों का है। कहने और करने में फर्क होता है, इसलिए कुछ भी कहने से पहले सोच समझकर बोलना चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह पर ही पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया गया। इसके बाद अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले लोगों को टीका दिया गया। तीसरे चरण में बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगाने का फैसला लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles