32.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

छत्तीसगढ़ः हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

गरियाबंद, 03 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना अंतर्गत शासकीय धान संग्रहण केंद्र कुंडेलभाटा में हाथी के हमले से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस धान संग्रहण केंद्र में अचानक हाथी ने हमला बोला और यहां के चौकीदार ज्ञानचंद सतनामी को कुचल कर मार डाला। बताया जाता है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथी घूम रहे हैं। मौके पर वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं, जिले में जंगली हाथी लगातार दस्तक दे रहे है। हाथियों के हमले से जिले में अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles