18.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से जवान शहीद

नारायणपुर, 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के कोहकमेटा मार्ग पर नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी 53 वीं बटालियन के जवान मंगेश हरिदास शहीद हो गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने बताया सड़क सुरक्षा के दौरान नक्सलियों ने जवानों को टारगेट किया था। कल रात किहकाड के पास नक्सलियों के निशाने पर जवान आ गए। गंभीर हालत में जवान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। शहीद जवान मंगेश हरिदार रामटेके नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। इसके पहले बेचा के पास नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट में एक जवान की शहादत हुई थी, जबकि भुठभेड़ में डीआरजी के जवान कनेर उसेंडी शहीद हो गये थे। बीते 10 दिनों में तीन जवानों की शहादत और दो जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर ठेकेदारों को सड़क निर्माण बंद करने की धमकी भी दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles