18.8 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

छत्तीसगढ़ः कोरोना का दूसरा टीका लगवाने के बाद भी आईएएस कोरोना पाजिटिव

रायपुर 12 मार्च(वार्ता)छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दूसरा टीका लगवाने के बाद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यशवंत कुमार पाजिटिव हो गए है। श्री कुमार राज्य के जांजगीर चापा जिले के कलेक्टर है। उन्होने ट्वीट कर स्वयं इसकी जानकारी दी। श्री कुमार ने कोरोना का पहला टीका 08 फरवरी को तथा 08 मार्च को दूसरा टीका लगवाया था। उन्होने सम्पर्क में आए लोगो को कोरोना जांच करवाने को कहा है। राज्य में इसके साथ ही कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। राजधानी रायपुर में पाजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कल गुरूवार को मिले 378 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों में 155 अकेले रायपुर के है। दूसरे नम्बर पर 84 मरीजो के साथ दुर्ग जिला है। तीन लोगो की मौत भी हुई है। राज्य में बुधवार को 456 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले थे जिसमें रायपुर के 135 एवं दुर्ग के 102 मरीज शामिल है। राजधानी में बढ़ते मरीजो के मद्देनजर एक बार फिर मास्क को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। प्रमुख चौराहों पर नगर निगम की टीम मास्क की चेकिंग तथा जुर्माना कर रही है। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि एक बार जुर्माना अदा करने के बाद दूसरी बार बगैर मास्क के पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई जायेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles