27.9 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

चित्तौड़गढ़ः गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से छत गिरी, तीन की मौत

चित्तौड़गढ़ 19 मार्च (वार्ता) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में आज तड़के एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लगने के बाद छत गिरने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित मीठारामजी का खेड़ा बस्ती में तड़के तीन बजे पुरुषोत्तम भांबी के मकान में तेज धमाके से क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ गई व मौके पर पहुंचे तो मकान से धुआं निकल रहा था।
मौके पर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस भी पहुंची जिनकी सूचना पर सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह, कोतवाली प्रभारी तुलसी राम व वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा भी पहुंचे व दमकल बुलवा आग बुझाने के बाद अंदर देखा तो रसोई के पास के दो कमरे की छत नीचे गिरी थी जिसे हटाया तो वहां पांच जने दबे मिले। सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम, उसकी मां सजनी देवी एवं पत्नी जमनादेवी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल उनके पुत्र जयदीप, उमेश, सूरज व पुत्री भूमि को उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि घटना का कारण गैस रिसाव से शार्ट सर्किट से आग लग गई और बाद में सिलेंडर फटने से मकान के छत की फट्टियां टूट जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ और परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles