25.6 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

ग्वालियः बस और ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत

ग्वालियर, 23 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आज सुबह बस और ऑटो के बीच हुयी जबर्दस्त टक्कर में ऑटो सवार 13 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरैना की ओर जा रहे आटो की टक्कर सुबह सामने से आ रही एक बस से हो गयी। इस हादसे में आटो चालक और नौ महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि तीन महिलाओं को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आटो में आंगनबाड़ी सेविका सवार थीं, जो अपना काम करने के लिए जा रहीं थीं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles