22.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

गोरखपुरः एक्सप्रेस के नाम पर ट्रेनों ने बढ़ाया किराया, यात्रियों ने रेल में यात्रा करने से पीछे कदम हटाया

गोरखपुर, 09 मार्च (बु.)। एक्सप्रेस के नाम पर बढ़ा हुआ किराया कहें या जानकारी का अभाव। पैसेंजर ट्रेनों को लेकर आम यात्रियों का रुझान नहीं बढ़ पा रहा। आम यात्री टिकटों को लेकर उदासीन बने हुए हैं। ऐसा नहीं है कि ट्रेनें खाली जा रहीं। कोचों में यात्री दिख रहे हैं, लेकिन टिकटों की बिक्री नहीं हो पा रही। रविवार को गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन में महज 32 लोगों ने टिकट बुक किया था। जबकि 100 ने यात्रा शुरू की। सोमवार को गोरखपुर-छपरा पैसेंजर में 40 लोगों ने टिकट लिया। जबकि लगभग 90 लोगों ने यात्रा शुरू की। शाम को 6.30 बजे रवाना हुई गोरखपुर-सिवान पैसेंजर को भी दूसरे दिन भी यात्री नहीं मिले। 99 लोगों ने ही टिकट लिया। ऐसे में रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि अगर टिकटों की बिक्री नहीं बढ़ी तो जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों में जांच अभियान शुरू हो जाएगा। पकड़े जाने पर एक्सप्रेस का किराया तो लिया ही जाएगा, अतिरिक्त 250 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles