25.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

गैस सिलेंडर के दाम में लगातार हो रहा इज़ाफा

उत्तर प्रदेश, 01 मार्च (बु.)। देश में ईंधन के दामों में हो रहे इजाफे के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार और एक महीने के अंदर ये चौथी बार है जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है। दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला 14.2 रुपये वाला सिलेंडर 819 रुपये का हो गया है। पहले यह 794 रुपये का था। पिछले महीने तीन बार में रसोई गैस की कीमत 100 रुपये तक बढ़ चुकी थी। पहले 4 फरवरी को दाम 25 रुपये, फिर 14 फरवरी को 50 रुपये और फिर 25 फरवरी को 25 रुपये की बढ़त की गई है। वहीं, दिसंबर के महीने में 50 रुपए करके दो बार बढ़ोतरी की गई थी। यानी की अब तक एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 200 रुपए तक का इजाफा हुआ है। आज हुए इजाफे के बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपए और चुकाने होंगे। ये कीमतें आज से लागू होगी। इसी के साथ कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में घरेलू गैस का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया है। वहीं, कोलकाता में सब्सिडी और कॉमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत 845.50 रुपये हो गई जबकि कॉमर्शिय गैस सिलेंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles