36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

कानपुरः अब घर, मॉल एवं दुकानों पर नही पनप सकेगा वायरस

कानपुर, 26 मार्च (बु.)। घर, मॉल, दुकानों व बंद जगहों पर अब वायरस और बैक्टीरिया नहीं पनप सकेगा। आइआइटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. जेराम कुमार व छात्रों की टीम ने कोरोनाकाल में एक ऐसा स्मार्ट हैंडी यूवी डिसिन्फेक्टेंट हेल्पर विकसित किया है जो किसी भी सामान्य कमरे को वायरस मुक्त रखने में कारगर है। ये मोबाइल से संचालित किया जा सकेगा। यदि कमरा बड़ा है तो दो या दो से अधिक उपकरण लगा सकते हैं। 15 वाट का यह यंत्र बिना इंटरनेट काम करता है, लेकिन जरूरत पडऩे पर इसे इंटरनेट से भी ऑपरेट कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये शरीर के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। जब इस यंत्र से किसी स्थान को संक्रमण मुक्त करना है तो इसे ब्लूटूथ के जरिए दूर से ही ऑन कर सकते हैं। आइआइटी के प्रो. जे राम कुमार के मुताबिक कोरोना काल में इसे बनाया गया था। उसके बाद से लगातार प्रयोग चल रहा है। आइआइटी की प्रयोगशाला में इसका सफल परीक्षण हो चुका है। अब इसे कमर्शीयल किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles