32.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10 मार्च)

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1624- इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801- ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847- हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862- ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876- अमेरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई।
1872- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1893- आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1897- नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन।
1922- महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये।
1946- ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959- तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969- मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1985- भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
2003- उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।
2010- भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles