रायसेन, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जुनिया गांव के एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने से गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम जुनिया में किसान छोटे लाल यादव की लगभग 5 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों के चलते कल आग लग गई, जिससे फसल पूरी तरह जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं दूसरी घटना सिलवानी से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम बीकलपुर सोसयटी के बाहर रखे वारदाने में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे बड़ी संख्या में रखें वारदाने जल गए। वारदाना चना, मसूर, गेंहू खरीद के लिए आया था। बीकलपुर सोसाइटी के प्रबंधक प्रकाश रघुवंशी ने बताया आग का कारण अज्ञात। ग्रमीणो ने बाल्टी और पानी के ड्रम से कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया था, लेकिन बाद में दमकल वाहनों द्वारा पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया गया है।


