18 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

आगराः ताजमहल पर शिव आराधना करने पहुंचीं हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्‍यक्ष गिरफ्तार

आगरा, 11 मार्च (बु.)। ताजमहल को तेजोमहालय मानने वाले हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर ताजमहल में पूजा की। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ताजगंज थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर गुरुवार सुबह हिंदू महासभा के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ताजमहल पहुंचे। सेंट्रल टैंक के पास उन्होंने भगवान शिव के स्वरूप की पूजा की। सीआइएसएफ के जवानों ने नजर पड़ते ही सभी को पकड़ लिया और कंट्रोल रूम ले गए। सभी के मोबाइल फोन से पूजा करने के फोटो डिलीट करा दिए। इसके बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। पुलिस ने हिंदू महासभा की महिला सभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर, जिला प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा और जिला उपाध्यक्ष विशाल को हिरासत में लिया है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वो ताजगंज थाना पहुंच गए। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर के नेतृत्व में तीनों लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीना दिवाकर इससे पूर्व भी ताजमहल में आरती कर चुकी हैं। इंस्पेक्टर ताजगंज उमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles