19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

अलीगढ़ः अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

अलीगढ़, 30 मार्च (बु.)। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर से गुजरने वाले बंबा में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेज दिया। रविवार को कुछ लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो पुल के नीचे एक लाश अटकी हुई दिखाई दी। यह सूचना गांव में पहुंची तो काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने अज्ञात लाश को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। हालांकि इसी पुल के नीचे पहले भी कई शव मिल चुके हैं, इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। सफेद बनियान एवं शर्ट पहने हुए हैं । सिर से सफेद अंगोछा बना हुआ है। नाक कान से खून निकल रहा था जिससे ऐसा प्रतीत होता है 1 दिन पूर्व ही हत्या की गई है

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles