मुजफ्फरनगर। देश के कई राज्यो में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद यूपी में बढ़ती कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को मदयनज़र रखते हुए प्रशासन ने बुधवार को 21 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमे एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने उत्तर प्रदेश में बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड-19 गाइडलाइन को लेकर मुजफ्फरनगर में दो गज दूरी, मॉस्क है जरूरी अभियान को तेज़ करने का आदेश दिया है जिसमे मुख्य बाज़ारो में अब बिना मॉस्क लगाने वालों की मुसीबतें बढ़ सकती है।


