हरियाणा, 19 फरवरी (बु.)। हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे में एक मालगाड़ी भीलवाड़ा के पास पलट गई है। इस हादसे में करीब 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटरी भी टूटी हुई है लेकिन हादसा किस कारण हुआ है यह पता नहीं चल पाया है। यह मालगाड़ी रेवाड़ी से फुलेरा जा रही थी कि भीलवाड़ा के पास ट्रैक से उतर कर पलट गई है।



