सोनभद्र, 24 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में बग्घानाला रेल लाइन पर आज एक महिला की ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गई,उसका शव लाइन किनारे मिला। रेलवे पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की चोपन क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे लाइन पर सुबह ट्रैन से कट कर एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र लघभग 30 वर्ष है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।


