15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

सोनभद्रः गुरमा जिला कारागार में बंदी ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

सोनभद्र, 12 फरवरी (बु.)। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा स्थित जिला कारागार में बंदी इब्राहिम उर्फ छोटू गुरुवार को रात पीपल के पेड़ से गले मेंं रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। जानकारी होने पर मौके पर मौजूद बंदियों ने ही उसे बचाया। कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। इब्राहिम पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांंव निवासी बताया गया है। वह चोपन क्षेत्र में रहकर काम करता था। चोपन पुलिस ने तीन दिन पहले उसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। कारागार कर्मचारियों के अनुसार परिसर में मौजूद पीपल के पेड़ के पास बंदी टहल रहा था, इस दौरान किसी का ध्‍यान नहीं गया। अचानक ही उसने फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान देने की कोशिश की तो लोगों का ध्‍यान गया। आनन फानन उसे पेड़ से उतार कर अस्‍पताल ले जाया गया। जब तक उसे उतारने की कोशिश होती तब तक उसका गला कस चुका था। हालांकि, अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और कारागार अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्‍पताल में इलाज के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया, बंदी के मौत की जानकारी से जेल प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं बंदी के फांसी लगाकर जान देने की घटना की जानकारी होने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही जेल परिसर में काफी गहमागहमी रही और परिसर में अधिकारियों ने अवांछित चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर उसे परिसर से अलग करना शुरू किया। जबकि बंदी के मौत की जानकारी के बाद परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस भी शव को कब्‍जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार परिजनों से पूछताछ के अलावा जेल प्रशासन से भी इस बाबत पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles