15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

लखनऊः राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने चांदी की ईट लेने से किया मना

लखनऊ, 18 फरवरी (बु.)। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे समर्पण अभियान के दौरान लोग भारी मात्रा में दान कर रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि खुद मंदिर निर्माण का कार्य कर रही श्री राम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट ने लोगों से और दान करने के लिए मना कर दिया है। हालांकि, यह मनाही सिर्फ चांदी के ईंटों के लिए किया गया है। दरअसल, रामभक्त चांदी के ईंटों को दान जमकर कर रहे हैं। अभी तक करीब 400 किलो चांदी की ईंटें मिल चुकी हैं। इसको लेकर ट्रस्‍ट के सदस्‍य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि इतनी चांदी की ईंटें हो गई हैं कि उन्‍हें सुरक्षित रखने की समस्‍या खड़ी हो गई. बैंक लॉकर्स भर गए हैं। ऐसे हम अपील करते हैं कि और ईंट का न दान करें। एक ओर जहां ट्रस्ट के पास चांदी की ईटें रखने की जगह नहीं है, तो वहीं अयोध्या से चांदी की शिला दान करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में आंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने दलित समाज की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की शिला का दान किया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles