18.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

लखनऊः मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी राम मंदिर के लिए किया सहयोग

लखनऊ, 20 फरवरी (बु.)। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के दौरान बतौर मुख्यमंत्री कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपित समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी झोली खोल दी दी। अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान चला रखा है। इसी अभियान में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी बड़ा योगदान दिया है। लखनऊ में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपया दान देने के साथ ही कहा कि यह दान मैंने स्वेच्छा से किया है। अपर्णा ने कहा कि मैं अतीत के लिए जिम्मेदार नहीं हूं, यह (दान) तो मेरी जिम्मेदारी थी। यह मैं अपने परिवार की तरफ से नहीं दे रही हूं। अतीत को लेकर अपर्णा का इशारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान मुलायम का बतौर सीएम कारसेवकों पर गोली चलवाने के आदेश की तरफ था। अपर्णा ने कहा कि अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है, इसी कारण समझा जाना चाहिए कि मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसमें मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं निभा सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles