लखनऊ, 27 फरवरी (बु.)। महान संत रविदास की जयंती पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन किया। लखनऊ के कृष्णा नगर मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती पर आज पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास जयंती पर आज लखनऊ के कृष्णानगर में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के साथ लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास जी की जयंती पर एक बार फिर से मैं आपके प्रति मंगलमय कामनाएं करता हूं। इस महान अवसर पर मैं विश्वास वक्त करता हूं की इस महान संत के आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण करके हम सब अपने देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ की संत रविदास सेवा समिति को धन्यवाद देता हूं। जो विगत 83 वर्षों से संत रविदास की शिक्षाओं का प्रसार कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जयंती सनातन हिंदू धर्म को मजबूत करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार कर रही है। संत रविदास जी ने पूरे जीवन समाज के तमाम प्रकार के रूढ़विादों और पाखंडों का सामना करते हुए सनातन हिंदू धर्म को मजबूती देने का काम किया, जो आज हम सबकी सुरक्षा और पहचान है। हम सब 645 वर्ष के बाद भी इस महान संत की पावन जयंती को भव्यता के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।


