27.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

लखनऊः पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला

लखनऊ, 23 फरवरी (बु.)। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं को सरकार पर तंज कसा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध में ट्वीट किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर बड़ा वार किया है।लखनऊ में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 26 पैसे बढ़ी है। इसके साथ ही डीजल की कीमत में 38 पैसे का इजाफा हुआ है। लखनऊ में अब पेट्रोल की कीमत 89.11 रुपया प्रति लीटर है जबकि डीजल 81.69 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह वाराणसी में भी पेट्रोल के दाम आज फिर बढ़े हैं। वाराणसी में पेट्रोल के दाम 27 पैसे बढ़े हैं। जिसके कारण यहां पेट्रोल 89 रुपए 64 पैसे में एक लीटर मिलेगा।पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमत को लेकर बसपा मुखिया ने मंगलवार को दो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि करके कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा गलत व अनुचित। इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं है।मायावती ने आगे लिखा कि केंद्र व राज्य सरकारें अगर पेट्रोल, डीजल आदि पर कर की लगातार मनमानी वृद्धि करके जनता की जेब पर जो भारी बोझ हर दिन डाल रही हैं उसे तत्काल रोका जाना बहुत ही जरूरी। वास्तव में यही सरकार का देश की करोड़ों गरीब, मेहनतकश जनता व मध्यम वर्ग पर बड़ा एहसान व भारी जनकल्याण होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles