27.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मेरठ से उड़ान का सपना जल्‍द होगा साकार, मौजूदा रनवे से ही उड़ेंगे 19 सीटर विमान व एयर टैक्सी

मेरठ, 22 फरवरी (बु.)। मेरठ से उड़ान शुरू होने में अब केवल उतने समय ही इंतजार करना होगा, जितने समय में इसकी औपचारिकताएं पूरी होंगी। इनमें विभिन्न एजेंसियों की एनओसी, सुरक्षा सर्वे और लाइसेंस प्राप्त करना शामिल है। 19 सीटर विमान और चार सीट तक की एयर टैक्सी को मौजूदा रनवे से ही उड़ाया जाएगा। बड़े विमान उड़ाने के लिए हवाई पट्टी विस्तार को भूमि की खरीद का प्रस्ताव भी सीएम के पास भेजा गया है। इस बीच ही एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) टावर की व्यवस्था करेगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि अब मेरठ से उड़ान का सपना पूरा करने का समय आ गया है। जीएमआर की एनओसी की बाधा खत्म हो गई है। लिहाजा अब जल्द से जल्द हवाई यात्र की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, फायर स्टेशन तथा आवश्यक प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन निदेशक और सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि 19 सीटर विमान और चार सीटर तक एयर टैक्सी उड़ाने के लिए मौजूदा रनवे ही पर्याप्त है। आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एएआइ अफसरों ने काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles