15.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मेरठः प्रसिद्ध उद्यमी सुरेंद्र प्रताप सिंह का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

मेरठ, 12 फरवरी (बु.)। शहर के प्रसिद्ध उद्यमी सुरेंद्र प्रताप सिंह का 74 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ब्रजघाट पर किया जाएगा। सुरेंद्र प्रताप काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।सुरेंद्र प्रताप ईंट और कोल्ड स्टोरेज उद्योग से जुड़े रहे। चेंबर आफ कामर्स के प्रेसिडेंट भी रहे हैं। एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के वाइस प्रेसिडेंट के साथ व कई संस्थानों से भी जुड़े रहे। ईंट इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने के लिए वह 1977से 1985 में स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया जैसे देशों में स्टडी टूर पर भी गए थे। उनके पुत्र मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे उनका अंतिम संस्कार ब्रज घाट पर किया जाएगा। सुरेंद्र प्रताप सिंह के निधन से शहर के उद्यमियों ने शोक व्यक्त किया है। बागपत रोड स्थित आवास पर पहुँच कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles