15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मेरठः कलश यात्रा से नौ दिवसीय सत्चंडी महायज्ञ की होगी शुरुआत

मेरठ, 12 फरवरी (बु.)। धर्म-कर्म के कार्यक्रम में शुक्रवार से सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर ट्रस्ट पर नौ दिवसीय सत्चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन की शुरुआत होगी। जिसमें नीलिमानंदजी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। इस महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार यानि 12 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक होगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नौ दिन रोज सुबह आठ बजे से वेदी पूजन व दोपहर 12 बजे तक पाठ किया जाएगा। शाम तीन बजे से देवी जाप एवं शाम छह बजे तक ब्राह्मणों द्वारा पाठ। इसी कड़ी में शाम सात बजे से दस बजे तक देवी यज्ञ का आयोजन होगा। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे से मंदिर परिसर से घटयात्रा निकाल कर की जाएगी। जिसमें लोग ट्रस्ट से संपर्क कर यजमान बनकर पुण्य के भागीदार बन सकेंगे। वहीं अन्य कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़ी गतिविधि रहेगी। इसके अंतर्गत इस्माइल नेशनल महिला पीजी कालेज में रोवर्स रेंजर समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम में खेलकूद से जुड़ी हलचल रहेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन परतापुर बाइपास स्थित श्रीनाथ जी क्रिकेट अकादमी में होगा। यहां पर सुबह नौ बजे से दो दिवसीय टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। जिसमें अलग-अलग जगहों की टीमें हिस्सा लेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles