18.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मुरादाबादः चंदौसी मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

मुरादाबाद, 20 फरवरी (बु.)। चन्दौसी-मुरादाबाद मार्ग पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार पति, पत्नी और बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग चन्दौसी क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मुरादाबाद के पाकबड़ा के बुधबाजार निवासी उवैश पत्नी हमीना, बेटा आहिल और सास समेत आठ लोगों के साथ सम्‍भल ज‍िले के चन्‍दौसी के बनियाठेर थाना थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी कार द्वारा पाकबड़ा लौट रहे थे। जैसे ही कार चन्दौसी-मुरादाबाद मार्ग स्थित बनियाठेर थाने के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उवैश, पत्नी हमीना, बेटा आहिल, सास छोटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles