16.5 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मुरादाबादः कैश वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर मची अफरा-तफरी

मुरादाबाद, 19 फरवरी (बु.)। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक कैश वैन में आग लग गई। रुपये से भरे वाहन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस की पुलिस की तत्परता व वैन चालक की सूझबूझ से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैजगंज चौकी प्रभारी राजबेंद्र कौर के मुताबिक प्रिंस रोड स्थित अंसार इंटर कॉलेज के सामने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश भरने के लिए एक वैन आई। कैश वैन काफी पुरानी थी। कैश भरने के बाद चालक अपनी सीट पर बैठा। ज्यों ही उसने वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी चाबी के पास चिंगारी निकल गई। इसके तत्काल बाद चालक की सीट के नीचे से आग की लपटें उठने लगींं। यह देख चालक शोर मचाते भाग खड़ा हुआ। कैशवैन में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। वह दलबल के साथ मौके पर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कैश वैन को आंशिक क्षति हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles