21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मुजफ्फरनगर में कई ब्रांडेड शराब के साढ़े आठ लाख ढक्कन बरामद

मुजफ्फरनगर 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुये कई ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और ढक्कन बरामद किये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ब्रांडेड शराब की बोतलों के आठ लाख 50 हजार ढक्कन और दो लाख 60 हजार रैपरों के अलावा मशीने बरामद की। उन्होने बताया कि बरामद रैपर और ढक्कन इंपीरियल ब्लू,आफिसर च्वाइस,मैकडावल,ब्लैंडर प्राइड,रायल स्टैड, क्रेजी रोमियो समेत 18 ब्रांड की शराब के बोतलों के हैं। इस सिलसिले में दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के निवासी चमनलाल, गोविंदराम,चरणपाल और मथुरा निवासी सतेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि चमनलाल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले का निवासी है और दिल्ली में रहकर एल्मुनियम ढलाई का काम करता था। पांच साल पहले उसने अवैध शराब के ढक्कन बनाने का काम शुरू किया। इस दौरान उसके संपर्क में सुरेश खटवा नामक व्यक्ति आया। दोनो ने मिलकर जरायम कारोबार को आगे बढाया। खटवा की फैक्ट्री श्याम पैकर्स दिल्ली के मडौली क्षेत्र में है जहां तीन पावर प्रेस मशीन से हर रोज करीब 30 हजार ढक्कन बनते हैं। ढक्कनो की सप्लाई यूपी,उत्तराखंड,राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में होती है। चमन और सुरेश पहले भी जेल जा चुके हैं। उन्होने बताया कि सतेन्द्र सुरेश खटुआ का ड्राइवर है जो ढक्कनों की ढुलाई करता है। दिनेश कर्णवाल के जिम्मे उत्तराखंड में ढक्कन और रैपर की सप्लाई का जिम्मा है। पुलिस अब दिनेश कर्णवाल,सुरेश खटुआ,जगदीश और किशोरीलाल नामक बदमाशों की तलाश कर रही है जिनके जरिये अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य बदमाशों का पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles