मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी (बु.)। जनपद के रोहाना में भाकियू के सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही बाइक के फांसी लगने के फार्मूले को अपनाया और अपनी ही बाइक को पेड़ से लटका दिया। इस बाबत जब भारतीय नेता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे आए दिन चाबी लेकर बाइक हो इधर उधर ले जाते रहे थे और उनके पास इतना महंगा पेट्रोल डलवाने के पैसे नहीं है इसलिए मोदी सरकार की महंगाई से तंग आकर उन्होंने बाइक को ही फांसी लगाकर पेड़ से लटका दिया था, क्योंकि नेता का कहना था ना होगा बांस ना बजेगी बांसुरी जब घर में बाइक ही नहीं होगी तो बच्चे खुद ही उसकी चाबी नहीं मांगेंगे, और मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वास्तव में केंद्र सरकार ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया है।
https://youtu.be/whheq1kaHQk
बिजली पेट्रोल गैस सिलेंडर कोई ऐसी चीज नहीं जो लगातार महंगी ना हो रही हो आम जनता के बीच में महगांई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है मगर सरकार अपनी कुंभकरणी नींद से नहीं जाग पा रही है और सरकार को सत्ता का पूरा अहम हो चला है। सरकार यह समझती है कि जो वह कर देती है वह सब ठीक है लेकिन उन्हे गरीब व मध्यम वर्ग की तंगहाली का जरा भी एहसास नहीं है। चारों और आम आदमी के बीच हाहाकार मचा हुआ है, और देश का प्रत्येक वर्ग इस सरकार को कोसा दिखाई पड़ रहा है। इसी से त्रस्त होकर बाइक को फांसी लगाने की योजना बनाई है और उसे अंजाम भी दिया है। इस समय भाजपा नेता संजीव भारद्वाज द्वारा बाइक को फांसी लगाई गई तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने एक स्वर में यही कहा कि यदि महंगाई का यही हाल रहा तो प्रत्येक व्यक्ति को यही करना होगा उन्होंने अपने वाहनों को या तो घर में बंद करके अपने कामों पर पैदल जाना होगा या फिर वाहन में आग लगानी पड़ेगी भीड़ में जमा लोग तरह-तरह से मोदी सरकार को कोस रहे थे।



