मुजफ्फरनगर, 18 फरवरी (बु.)। गाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के रेल रोको, चक्का जाम करो की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को मुज़फ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ्फरनगर स्टेशन का कूच किया। किसानों ने कई घंटे तक रेल की पटरी पर बैठकर कृषि बिलों के विरोध में जमकर नारेबाजी। इसी बीच किसान निराश भी दिखे क्योंकि ट्रेनों का आवागमन नही होने के चलते किसानों का सिर्फ भाषण और खाने का राशन जैसे चने, केले आदि ही चले। ट्रेनों पर चढ़कर विरोध दर्ज़ कराने वाले किसानो को मायूसी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को अपना ज्ञापन सौपा और अपने घरों को लौट गए।



